पूर्व आईपीएस डॉ. बी.पी. अशोक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी के नेतृत्व में काम करने का लिया संकल्प

पूर्व IPS डॉ. बी.पी. अशोक कांग्रेस में शामिल

सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का दामन थामने की कही बात

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ. बी.पी. अशोक ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि देश में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, आर्थिक समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया है।

डॉ. बी.पी. अशोक ने कहा कि देश में जातिवाद, सामंतवाद और पूंजीवाद के गठजोड़ से लोकतंत्र और संविधान के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया, शिक्षा व्यवस्था और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मदरसों को आतंकवाद का अड्डा बताना सांप्रदायिकता की पराकाष्ठा: मौलाना अरशद मदनी

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि वर्तमान समय में घोषणापत्र आधारित राजनीति और समावेशी शासन व्यवस्था की आवश्यकता है। उनके अनुसार, एक समावेशी सरकार, समावेशी निर्वाचन आयोग और समावेशी न्यायपालिका ही सभी वर्गों की भागीदारी और समान विकास सुनिश्चित कर सकती है।

डॉ. अशोक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि वे सामाजिक न्याय, संविधान, लोकतंत्र तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की हिस्सेदारी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन्हीं विचारों से प्रेरित होकर उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है।

इसे भी देखें- पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे अबान अहमद के निधन की खबर, शौकत अली ने जताया शोक

उन्होंने बताया कि उनके साथ विक्रांत गौतम, राजेश सिद्धार्थ, किशन स्वरूप, सचिन सहित कई अन्य साथियों ने भी कांग्रेस का दामन थामा। डॉ. अशोक ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, राजेंद्र पाल गौतम और अनिल जयहिंद का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *