पार्षद सुधा सक्सेना ने मोतियों की माला पहनाकर दिया महिला एकता और सशक्तिकरण का संदेश
निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। इज्जतनगर के वार्ड 18 स्थित विष्णु मंदिर में हरियाली तीज के अवसर पर महिला तीज महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत, भजन और नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और आकर्षक उपहार भी जीते।
कार्यक्रम की आयोजक एवं पार्षद सुधा सक्सेना ने कहा कि महिलाओं को रोजमर्रा की गृहस्थी और जिम्मेदारियों के बीच स्वयं के लिए भी समय निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को तनावमुक्त वातावरण देने के साथ ही उनकी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में महिलाओं ने गीत और भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी एवं विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए। सही उत्तर देने और प्रतियोगिताओं में विजेता रहने वाली महिलाओं को आकर्षक उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने उत्साह के साथ भागीदारी की और खुशनुमा माहौल में अपने बचपन की यादों को भी ताजा किया।
यह भी पढ़ें- मोदी की डिग्री पर फिर सवाल, क्या इस बार फंसेंगे पीएम मोदी? 20 अगस्त को हाईकोर्ट में सुनवाई
मोतियों की माला से दिया एकता का संदेश
मंच संचालन कर रहीं पार्षद सुधा सक्सेना ने महिला एकता का संदेश देने के लिए उपस्थित महिलाओं को मोतियों की माला पहनाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह अलग-अलग मोती एक धागे में पिरोए जाने पर सुंदर माला का रूप लेते हैं, उसी तरह महिलाएं एकजुट होकर कार्य करें तो सफलता निश्चित है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पा पांडे, सदस्य महिला आयोग रहीं। विशिष्ट अतिथि नीलम जेठा, अध्यक्ष महानगर महिला मोर्चा तथा मंगलेश सक्सेना ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इसे भी देखें- आप सांसद संजय सिंह ने खोली प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की पोल, आधा घण्टा चलाते रहे स्कूल का हैंडपंप, नहीं निकला पानी
आयोजन में भावना जोशी, लता सारस्वत, पूनम उपाध्याय, पुष्पा लाभियान, गीता देवी, बिंदु मिश्रा, प्रेमा बिष्ट, सीमा शर्मा, भाग्यवती, आराधना शर्मा, शिवानी, सुमन शर्मा, निष्ठा शर्मा, नंदिनी, कमला जोशी, पूजा, आकांक्षा, बुलबुल, वैष्णवी, प्रीति, दीपिका, गंगा, उषा सिंह, निधि त्रिपाठी, माही, अंजू, रिद्धि, सिद्धि, तान्या, रितु, सरिता, ममता, दया जोशी, सोनल, मंजू, वंदना, सुनीता, कंचन, राजकुमारी, रजनी, समृद्धि, कांति देवी, राशि, आशा, शेफाली, रेनू, मीनाक्षी, विम्मी, मीनू, पिंकी मल्होत्रा, शशि, मोरश्री, प्रभावती, कविता उपाध्याय, रेखा, दीपा कांडपाल, मीणा, संगीता कश्यप, वर्षा, भगवती, सोनिया, नेहा, कीर्ति, पीहू, नीलम भट्ट, अलका, मोना शुक्ला, आरुणि शुक्ला, अपर्णा सक्सेना, सुलेखा, अंशु, हेमा, सुधा और निशा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट — वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली




