उत्तर प्रदेश कांग्रेस में छह नए एआईसीसी सचिव नियुक्त, छह पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस में 6 नए AICC सचिव नियुक्त

एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जारी की नियुक्तियों की सूची, संगठन को मजबूत करने की कवायद

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने के उद्देश्य से छह नए एआईसीसी सचिवों की नियुक्ति तथा छह मौजूदा सचिवों के पुनर्नियोजन (री-असाइनमेंट) की घोषणा की है। यह नियुक्तियां कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। प्रेस विज्ञप्ति पर एआईसीसी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर प्रदेश के एआईसीसी प्रभारी से संबद्ध नए सचिवों के रूप में अतुल अब्दुल्ला देव, सुनील चौधरी, तेजिंदर सिंह जाखड़, संजय आर्य, विवेक चौधरी तथा अब्दुल हमीद को नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें- डिंपल यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा— यूपी में 21 पेपर लीक, 29 हजार स्कूल बंद

इसके साथ ही संगठनात्मक पुनर्व्यवस्था के तहत अनिल चौधरी, मिलिंद देवड़ा, प्रदीप नारवाल, राजेंद्र राठौड़, सत्यनारायण पटेल तथा तरुण पटेल को उत्तर प्रदेश से संबद्ध एआईसीसी सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसे भी देखें- छात्रों पर कार्रवाई को लेकर खड़गे का हमला, बोले- गृह मंत्री सदन में आकर दें जवाब

कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से उत्तर प्रदेश में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को अधिक सक्रिय बनाने में मदद मिलेगी। यह कदम पार्टी के व्यापक संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *