डिंपल यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा— यूपी में 21 पेपर लीक, 29 हजार स्कूल बंद

डिंपल यादव का योगी सरकार पर हमला,

सपा सांसद ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल, सरकार पर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का आरोप

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली/लखनऊ। Dimple Yadav ने उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी द्वारा साझा किए गए बयान में उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में 21 पेपर लीक हुए हैं, 29 हजार प्राथमिक विद्यालय बंद हुए हैं और लगभग 1 करोड़ बच्चे शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं।

इसे भी जानें- तमिलनाडु: मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के पहले बजट पर राजनीतिक ब्रांडिंग की चर्चा

डिंपल यादव ने कहा, “यूपी का हाल देख लीजिए, 21 पेपर लीक हुए हैं, 29 हज़ार प्राइमरी स्कूल बंद हुए हैं, लगभग 1 करोड़ बच्चे आज शिक्षा नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

इसे भी देखें- छात्रों पर कार्रवाई को लेकर खड़गे का हमला, बोले- गृह मंत्री सदन में आकर दें जवाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *