राहुल गांधी बोले- स्वराज सिर्फ Freedom नहीं, खुद पर राज करने की जिम्मेदारी

राहुल गांधी की सांसदी पर संकट?

कांग्रेस ने साझा किया राहुल गांधी का संदेश, कहा- स्वराज का मतलब है खुद पर राज

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक संदेश साझा किया है, जिसमें उन्होंने ‘स्वराज’ के अर्थ को केवल अंग्रेजी शब्द Freedom से जोड़कर देखने से अलग बताया। राहुल गांधी के मुताबिक स्वराज का वास्तविक अर्थ है—‘स्व’ पर ‘राज’, यानी खुद पर राज करना।

कांग्रेस की ओर से साझा किए गए संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि कोई व्यक्ति दूसरे को Freedom दे सकता है, लेकिन किसी दूसरे व्यक्ति को स्वराज नहीं दिया जा सकता। स्वराज व्यक्ति के अपने विचार, आत्मबोध और जिम्मेदारी से जुड़ा है।

यह भी देखें- गोमतीनगर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पत्नी के बाद बहन की भी हत्या का दावा

गांधी के स्वराज की राहुल ने बताई परिभाषा

राहुल गांधी के संदेश के अनुसार, अपने आप को गहराई से समझना स्वराज है। इसी तरह इंसान का दुनिया के साथ अपना व्यक्तिगत रिश्ता भी स्वराज की अवधारणा का हिस्सा है। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि गांधी जी चाहते थे कि देश का प्रत्येक व्यक्ति स्वराज के रास्ते पर चले।

इसे भी पढ़ें- गोमतीनगर डबल मर्डर-सुसाइड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने बरामद किए तीन हथियार

Freedom और Swaraj में अंतर पर जोर

राहुल गांधी का यह संदेश ऐसे समय सामने आया है जब वह लगातार व्यक्तिगत स्वतंत्रता, विचारों की स्वतंत्रता और समाज में व्यक्ति की भूमिका जैसे मुद्दों को राजनीतिक विमर्श से जोड़ रहे हैं। हालिया बयानों में भी उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों का हवाला देते हुए कहा है कि सत्य और व्यक्ति की अपनी समझ को किसी एक तय धारणा में सीमित नहीं किया जा सकता।

इसे भी पढ़ें- गोमतीनगर हत्याकांड में बड़ा अपडेट, पत्नी के बाद बहन की भी हत्या का दावा

राहुल गांधी का संदेश इस बात पर जोर देता है कि स्वराज केवल बाहरी आजादी नहीं, बल्कि व्यक्ति के भीतर जिम्मेदारी, आत्मनिर्णय और आत्मबोध की भावना भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *