भारत-सिंगापुर के बीच दूरसंचार और प्रसारण नियमन में सहयोग मजबूत

TRAI-IMDA Agreement: भारत-सिंगापुर के बीच दूरसंचार सहयोग मजबूत

रेडियो स्पेक्ट्रम, उपभोक्ता संरक्षण और तकनीकी नवाचार समेत कई क्षेत्रों में साझा होंगे अनुभव

पत्रकार सत्ता। अंतरास्ट्रीय डेस्क
सिंगापुर। भारत और सिंगापुर ने दूरसंचार एवं प्रसारण क्षेत्र में नियामकीय सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) और सिंगापुर की Info-communications Media Development Authority (IMDA) ने 20 अगस्त को एक Letter of Intent (LoI) पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता चौथी India-Singapore Ministerial Roundtable (ISMR) के दौरान हुआ।

समझौते पर TRAI के सचिव हरिंदर कुमार और IMDA की डिप्टी सीईओ एवं डायरेक्टर-जनरल एलीन चिया ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद समेत दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें- गोमतीनगर डबल मर्डर-सुसाइड में बड़ा खुलासा, पुलिस ने बरामद किए तीन हथियार

इन क्षेत्रों में बढ़ेगा सहयोग

LoI के तहत TRAI और IMDA के बीच दूरसंचार एवं प्रसारण नियमन से जुड़ी जानकारी, विशेषज्ञता, अनुभव और नियामकीय सर्वोत्तम प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा। सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में रेडियो स्पेक्ट्रम प्रबंधन, दूरसंचार बाजार का नियमन, उपभोक्ता संरक्षण और तकनीकी नवाचार शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय सहयोग, विशेष रूप से International Telecommunication Union (ITU) के स्तर पर भी दोनों संस्थाएं अनुभव साझा करेंगी।

इसे भी जानें- सद्भावना दिवस पर खड़गे ने राजीव गांधी को किया याद, बोले- उनकी विरासत में युवाओं और तकनीकी प्रगति का विश्वास

डिजिटल क्षेत्र में साझेदारी को मिलेगी मजबूती

तेजी से बदलते दूरसंचार और डिजिटल क्षेत्र में यह समझौता भारत और सिंगापुर के नियामकों के बीच लगातार संवाद और सहयोग का आधार तैयार करेगा। दोनों देशों के बीच नियामकीय अनुभव और श्रेष्ठ प्रक्रियाओं के आदान-प्रदान से दूरसंचार, प्रसारण और डिजिटल सेवाओं से जुड़े क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *