पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। एसकेडी न्यू स्टैंडर्ड कोचिंग इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट-2026 में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। संस्थान के 107 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर चिकित्सा शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। संस्थान का कहना है कि अन्य सफल अभ्यर्थियों के परिणाम भी लगातार प्राप्त हो रहे हैं।
इस वर्ष संस्थान के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फाज अहमद ने अखिल भारतीय रैंक 713 प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। इसके अलावा आदित्य विक्रम सिंह ने रैंक 3422, आकृति श्रीवास्तव ने 4032, अमृत हर्षल खीवासरा ने 10036, मंदावी श्रीवास्तव ने 13187 तथा आर्यन शुक्ला ने 15192वीं अखिल भारतीय रैंक प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
इसे भी देखें- एसकेडी में वैश्विक शिक्षा और नई तकनीक पर विशेष व्याख्यान
संस्थान के संस्थापक प्रो. एस.के.डी. सिंह और निदेशक मनीष सिंह ने सभी चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासित अध्ययन और शिक्षकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
संस्थान ने घोषणा की कि अगस्त 2026 में चयनित विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर सफल अभ्यर्थियों को नकद पुरस्कार, स्मृति चिन्ह और आकर्षक उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों तथा संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। उनका कहना था कि नियमित अभ्यास, विषयों की गहन समझ और संस्थान की आधुनिक शिक्षण पद्धति ने सफलता हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




