ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों की स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शुरू हुआ आंदोलन तेज होता जा रहा है। ₹12 हजार के मौजूदा मासिक स्टाइपेंड को बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टर भूख हड़ताल पर हैं। 23 अगस्त तक मांगों के समाधान की कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।
शनिवार को आंदोलन का दायरा और बढ़ गया। KGMU के एमबीबीएस के साथ BDS इंटर्न डॉक्टरों ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। लोहिया संस्थान, गोरखपुर, मेरठ समेत प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर भी प्रदर्शन में शामिल हुए। इससे KGMU परिसर में काफी देर तक माहौल गरम रहा।
इसे भी पढ़ें- नेहा राठौर बोलीं- गालियां और FIR से नहीं डरती, राहुल गांधी ने कहा- मैं भी नहीं सुधर रहा
12 हजार स्टाइपेंड पर सवाल
प्रदर्शनकारी इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप के दौरान वे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में नियमित जिम्मेदारियां निभाते हैं। इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला ₹12 हजार का मासिक स्टाइपेंड उनकी जिम्मेदारियों के अनुरूप नहीं है। डॉक्टर इसे बढ़ाकर ₹30 हजार करने की मांग कर रहे हैं।
इसे भी जानें- यूपी में चीनी की किल्लत नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्ती: मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा कूच की चेतावनी
छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी है। अनिश्चितकालीन आंदोलन के साथ विधानसभा कूच की चेतावनी भी सामने आ चुकी है। आंदोलन को देखते हुए KGMU मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
फिलहाल KGMU की आधिकारिक वेबसाइट पर आंदोलन समाप्त होने या स्टाइपेंड बढ़ाने संबंधी कोई नया आदेश नहीं दिख रहा है। वेबसाइट पर उपलब्ध हालिया नोटिसों में भी इस मुद्दे से संबंधित निर्णय दर्ज नहीं है।
रिपोर्ट: पत्रकार सत्ता, लखनऊ ब्यूरो




