पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
लखनऊ। श्री कृष्ण दत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना, रायबरेली रोड, लखनऊ में बीकॉम, बीएड, बीएफए और डीफार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए Orientation Programme 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, विभागीय गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं और पाठ्यक्रम से परिचित कराना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक मनीष सिंह, डिप्टी डायरेक्टर (हायर एजुकेशन) डॉ. नवीन और असिस्टेंट डायरेक्टर कुसुम बत्रा मौजूद रहीं।
इसे भी पढ़ें- महोबा में Zen-Alpha का प्रदर्शन, बदहाल सड़क को लेकर हाइवे पर उतरे छात्र
विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन का संदेश
निदेशक मनीष सिंह ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री हासिल करने तक सीमित नहीं है। यह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, ज्ञान, कौशल और भविष्य के निर्माण का महत्वपूर्ण चरण है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, समय प्रबंधन और नियमित अध्ययन पर ध्यान देने के साथ संस्थान की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी शिक्षकों के मार्गदर्शन का लाभ लेकर अपनी प्रतिभा और क्षमताओं का निरंतर विकास करें।
विभागों और शैक्षणिक सुविधाओं की दी जानकारी
ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को उनके संबंधित विभागों और अकादमिक व्यवस्था की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्हें विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और अन्य शैक्षणिक सुविधाओं का भ्रमण कराया गया।
इसे भी पढ़ें- उन्नाव में स्टूडेंट प्रोटेस्ट: तख्तियां लेकर सड़क पर उतरे सैकड़ों छात्र, मोहान चौराहा जाम
सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों का परिचय देते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की संरचना, शिक्षण प्रक्रिया, विभागीय गतिविधियों, शैक्षणिक अपेक्षाओं और करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।
नए विद्यार्थियों में दिखा उत्साह
कार्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। विद्यार्थियों ने नए शैक्षणिक माहौल, शिक्षकों, विभागों और संस्थान में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नए शैक्षणिक जीवन को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा।
यह भी देखें- 40 करोड़ की स्मार्ट सड़क धंसी, नर्मदा लाइन की टेस्टिंग में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल!
कार्यक्रम के समापन पर रजिस्ट्रार डॉ. सुभाष श्रीवास्तव ने निदेशक, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के योगदान की सराहना की।




