पाइपलाइन में लीकेज से सड़क के नीचे की मिट्टी कटी, एक साल में ही सड़क धंसने पर उठे सवाल
पत्रकार सत्ता न्यूज | डिजिटल डेस्क
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बनी स्मार्ट सिटी सड़क नर्मदा पेयजल लाइन की टेस्टिंग के दौरान अचानक धंस गई। घटना गोराकुंड चौराहे के पास हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा धंसने से गहरा गड्ढा बन गया और यातायात प्रभावित हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान लीकेज हुआ। पानी जमीन के भीतर पहुंचने से सड़क के नीचे की मिट्टी कट गई और सड़क का हिस्सा बैठ गया। बताया जा रहा है कि सड़क को बने अभी करीब एक वर्ष ही हुआ है, जिसके चलते निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
इसे भी पढ़े- रघुराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट
घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। गनीमत रही कि सड़क धंसने के समय कोई बड़ा वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। प्रशासन और संबंधित टीमों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था संभाली।
इसे भी जानें- जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा दखल, छात्रों की FIR पर राहत के संकेत
घटना के बाद स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, अब तक भ्रष्टाचार की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सड़क निर्माण की गुणवत्ता और पाइपलाइन से जुड़े कार्यों की तकनीकी जांच के बाद ही जिम्मेदारी तय हो सकेगी।

