महिगवां पुलिस का सख्त अभियान, वाहन चेकिंग के साथ पैदल गश्त तेज

महिगवां पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान

8 वाहनों का चालान, एक वाहन सीज; अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों के पालन के दिए निर्देश

पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से महिगवां थाना पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में व्यापक वाहन चेकिंग और पैदल गश्त अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने भारी पुलिस बल के साथ किया।

पुलिस टीम ने पहाड़पुर चौराहा और कुम्हरावां चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक वाहन को सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- बरेली जिला अस्पताल को एक छत के नीचे लाने की कवायद तेज, शासन ने सीएमएस से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

वाहन चेकिंग के बाद पुलिस ने बाजार और आसपास के इलाकों में पैदल गश्त कर स्थानीय लोगों से संवाद किया। सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े न करने की हिदायत दी गई, ताकि यातायात बाधित न हो।

महिगवां पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान,

इसके साथ ही सड़क किनारे ठेला और फेरी लगाकर अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी देखें- “अगर सभी बरी हैं, तो 6 लोगों की हत्या किसने की?” डांगावास फैसले पर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा सवाल

थानाध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने कहा कि आमजन की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कानून के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *