खड़गे और राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्ष का प्रदर्शन, युवा विरोधी नीतियों का लगाया आरोप
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सोमवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर पैदल मार्च किया। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट जारी करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार जवाबदेही से बच रही है। पार्टी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां युवाओं के हितों के विपरीत हैं और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
Watch This Video :
इसे भी जानें- बिना नेमप्लेट वर्दी में छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप सुप्रीम कोर्ट से जांच की मांग
विपक्षी सांसदों ने प्रदर्शन के दौरान सरकार से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई करने और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और संसद मार्ग तथा आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।
इसे भी देखें- भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में क्सिसानो ने महापंचायत के लिए किसान घाट दिल्ली के लिए कूच किया
उधर, केंद्र सरकार की ओर से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पहले भी पेपर लीक मामलों में जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस की नई मांगों पर सरकार की ओर से कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।




