ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार , बोले- अलीगंज हादसे पर राजनीति न करें

अलीगंज अग्निकांड पर बयान देते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ, (पत्रकार सत्ता ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर विपक्ष से इस घटना पर राजनीति नहीं करने की अपील की।

ब्रजेश पाठक ने अपने पोस्ट में दावा किया कि जिस भवन में हादसा हुआ, उसका निर्माण समाजवादी पार्टी सरकार के दौरान हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि उसी सरकार में भवन को सील किया गया और बाद में सील भी खुलवाई गई। उन्होंने इसे तत्कालीन सरकार के भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

उपमुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा कि राज्य सरकार इस दुखद घटना से प्रभावित परिवारों के साथ पूरी प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है तथा मामले में दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Read This : अलीगंज अग्निकांड: बीजेपी नेता संतोष दुबे ने एलडीए अधिकारियों की संपत्ति जांच की मांग

उल्लेखनीय है कि अलीगंज क्षेत्र में हुई अग्निकांड की घटना की जांच के आदेश पहले ही दिए जा चुके हैं और प्रशासन विभिन्न पहलुओं की जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *