वरिष्ठ पत्रकार यूसुफ अंसारी बने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

यूसुफ अंसारी बने ASP के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Lucknow | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ पत्रकार यूसुफ अंसारी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में की। इसकी जानकारी पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी साझा की गई।

यूसुफ अंसारी पिछले करीब तीन दशकों से राजनीतिक पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं। उन्होंने अपने करियर में जी न्यूज़, चैनल वन, दैनिक नवज्योति, टीवी9 भारतवर्ष (यूपी डिजिटल) और सनस्टार जैसे मीडिया संस्थानों में कार्य किया है। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों और पत्रिकाओं में राजनीतिक विषयों पर लेखन भी किया है।

पत्रकारिता के साथ-साथ यूसुफ अंसारी को राजनीतिक प्रबंधन का भी अनुभव है। वर्ष 2012 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने पीस पार्टी में कोर कमेटी सदस्य, मीडिया प्रभारी महासचिव और मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभाई थी। पार्टी का दावा है कि उस दौरान उन्होंने चुनावी रणनीति और मीडिया प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी देखें- कतर्नियाघाट में सफल रेस्क्यू : दहशत का अंत! बहराइच में पिंजरे में कैद हुई खूंखार मादा तेंदुआ

आजाद समाज पार्टी का मानना है कि यूसुफ अंसारी के लंबे मीडिया अनुभव और राजनीतिक समझ से पार्टी की जनसंपर्क और मीडिया रणनीति को नई मजबूती मिलेगी। पार्टी अब अपनी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचाने की दिशा में काम करेगी।

नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इस फैसले का स्वागत किया है। राजनीतिक हलकों में भी इसे आजाद समाज पार्टी की संगठनात्मक और संचार रणनीति को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है।

इसे भी जाने- कतर्नियाघाट में सफल रेस्क्यू : दहशत का अंत! बहराइच में पिंजरे में कैद हुई खूंखार मादा तेंदुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *