अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बर्बाद कर दिया गया

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बयान देते अखिलेश यादव

लखनऊ, (शबीह हैदर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की स्थिति को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा किए गए बयान में उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

पोस्ट के अनुसार, अखिलेश यादव ने कहा, “इस सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को बर्बाद कर दिया है। ये चाहते हैं वैसे ही बर्बाद हो जाए जैसे इनकी सड़कें बर्बाद हैं।”

Watch This :

समाजवादी पार्टी ने यह बयान अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है। सरकार की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Read This : ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार , बोले- अलीगंज हादसे पर राजनीति न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *