रक्षाबंधन की सुबह कानपुर में दर्दनाक हादसा, जमीन धंसने से युवती पुराने बोरवेल में गिरी

रक्षाबंधन पर कानपुर में दर्दनाक हादसा

Edited by पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
कानपुर। रक्षाबंधन के दिन कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के पूर्वा मीर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि घर के आंगन में अचानक करीब 20 से 25 फीट जमीन धंस गई, जिससे 18 वर्षीय युवती यशी पुराने बोरवेल में गिर गई।

परिजनों के मुताबिक यशी रक्षाबंधन की सुबह राखी की थाली लेकर आंगन की ओर जा रही थी, तभी अचानक जमीन धंस गई और वह गहरे गड्ढे में समा गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब 7-8 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

रक्षाबंधन पर कानपुर में दर्दनाक हादसा

इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर फ्री बस का वादा, कई जगह बसों के लिए तरसती रहीं बहनें

रेस्क्यू के बाद यशी को बाहर निकाला गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

बताया गया कि करीब तीन वर्ष पहले पानी नहीं मिलने के कारण बोरवेल को बंद कर उसके ऊपर मिट्टी और फर्श डाल दिया गया था। लगातार बारिश के कारण जमीन कमजोर हुई और अचानक धंस गई।

यह भी जानें- पीएम मोदी उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर रवाना, SCO समिट में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा जोर

रिपोर्ट : ज़मीर हैदर, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *