‘स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान’ से सम्मानित हुए वरिष्ठजन, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार रहे मुख्य अतिथि
निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज और विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 40 कर्मशील वरिष्ठ नागरिकों को ‘स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
सम्मानित वरिष्ठजनों को मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आर. पी. सिंह, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल और अजय कुमार ने हार, शाल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए।

यह भी देखें- विवेकानंद पॉलीक्लीनिक के गेट पर अतिक्रमण का जाम, मरीज-तीमारदार बेहाल
वरिष्ठजनों के योगदान को किया सम्मानित
समारोह में इं. के. बी. अग्रवाल, इं. ए. एल. गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाई. सी. सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्म देव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येंद्र सक्सेना, डॉ. अतुल वर्मा, अखिलेश कुमार, महेश चंद्र शर्मा, प्रकाश चंद्र सक्सेना सहित 40 वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया गया।

सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदेमातरम् प्रस्तुत किया। प्रकाश चंद्र ने क्लब का आह्वान गीत प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने अतिथियों और उपस्थित लोगों का स्वागत किया।
इसे भी जानें- यूपी में चीनी की किल्लत नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्ती: मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
कार्यक्रम के अंत में सीएस अंकित अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया। समारोह में सुनील कुमार शर्मा, जसवंत सिंह भाकुनी, जी.एस. मेहरा, जितेंद्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मधु वर्मा, अरुणा सिन्हा, शकुन सक्सेना, आभा तिवारी, बेबी शर्मा, विजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो




