10 देसी गायों की डेयरी पर 50% तक सब्सिडी
पत्रकार सत्ता ब्यूरो।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन विभाग ने मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी है। विभाग ने ऐसे इच्छुक किसानों और पशुपालकों से समय रहते आवेदन करने की अपील की है, जो अभी तक योजना का लाभ नहीं ले सके हैं।
योजना के तहत 10 देसी नस्ल की गायों की डेयरी स्थापना पर पात्र लाभार्थियों को 50 प्रतिशत तक सरकारी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। लाभार्थी को परियोजना लागत में कम से कम 15 प्रतिशत अंशदान करना होगा।
इसे भी पढ़ें- पेपर लीक ने छीना छात्रों का भविष्य, संसद में चंद्रशेखर आजाद का तीखा हमला
विभाग के अनुसार, योजना में महिला पशुपालकों के लिए 50 प्रतिशत सीटें आरक्षित/प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित की गई हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।
इच्छुक अभ्यर्थी नंद बाबा दुग्ध मिशन के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इसे भी देखें- भोपाल किसान आंदोलन: सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता बेनतीजा
मुख्य बिंदु
- आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026।
- 10 देसी गायों की डेयरी पर 50% तक अनुदान।
- न्यूनतम 15% स्वयं का निवेश आवश्यक।
- महिला पशुपालकों को 50% प्राथमिकता/आरक्षण।
- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।




