निर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में कहरवान स्थित क्लब कार्यालय सभागार में लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मुकेश के सदाबहार गीतों से सजी संगीतमय महफिल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, नरेंद्र कोहली और मंजू लता का जन्मदिन भी उल्लासपूर्वक मनाया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गायकों ने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। गायक प्रकाश चंद्र ने “कभी बेबसी ने मारा” गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी। कल्पना ने “रजनीगंधा फूल तुम्हारे” सुनाकर समां बांधा।

क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने किशोर कुमार का चर्चित गीत “जीवन से भरी तेरी आंखें” प्रस्तुत किया, जिसे श्रोताओं ने खूब पसंद किया। प्रसिद्ध गायिका अरुणा सिन्हा ने “तुम्हारी नजरों ने हमने देखा” की सुंदर प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। शकुन ने “तुमको पिया दिल दिया” गीत सुनाया।
इसे भी देखें- आकाश आनंद की सपा में एंट्री पर अखिलेश का बड़ा बयान, बोले- ‘आप लेकर आओ तो हम उन्हें पार्टी में शामिल कर लेंगे’
जितेंद्र सक्सेना ने “घुंघरू की तरह बजता ही रहा मैं” प्रस्तुत कर वातावरण को भावमय बना दिया। गायक मुकेश सक्सेना ने “अजीब दास्तां है यह” गीत सुनाया। डॉ. असित रंजन ने “चुपके-चुपके रात-दिन आंसू बहाना याद है”, जबकि सत्येंद्र सक्सेना ने “रस्में उल्फत को निभाएं तो निभाएं कैसे” जैसे चर्चित गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की।
कार्यक्रम में डॉ. अनिला रंजन, राजेश सक्सेना, सुनील शर्मा, सुधीर मोहन, राजीव सक्सेना, मंजू सक्सेना, रश्मि सक्सेना, अनीता कोहली और मीरा मोहन सहित अनेक महिलाओं ने भी सदाबहार गीत प्रस्तुत किए।
इसे भी देखें- सहारनपुर में नफरत का बुलडोजर फेल हुआ, हिंदू-मुस्लिम सौहार्द ने बचाया माहौल : निहाल अहमद
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश बाबू मिश्रा ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सुरेश रस्तोगी तथा विशिष्ट अतिथि इंद्र देव त्रिवेदी रहे। अतिथियों ने लोगों से अपने जीवन में गीत-संगीत को शामिल करने की अपील की।
यह भी जानें- मलिहाबाद में रिश्तों का अनोखा मामला: पत्नी प्रेमी संग गई तो पति ने मंदिर में दोनों की करा दी शादी
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निर्भय सक्सेना, नरेंद्र कोहली और गंगा राम पाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




