बरेली में कांग्रेस का मजबूत और प्रभावी संगठन तैयार होगा : रामोला

बरेली में कांग्रेस का संगठन होगा मजबूत, रामोला ने कही बड़ी बात

निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत स्टेशन रोड स्थित होटल में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव लिए।

बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक जयेंद्र रामोला, पूर्व विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हाजी इकराम कुरैशी तथा प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षक अनुप वर्मा मौजूद रहे। बैठक का आयोजन अजय शुक्ला ने किया।

रेली में कांग्रेस का संगठन होगा मजबूत

इसे भी पढ़ें- किसान नेता दिग्विजय भाटी पिटाई मामले में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सस्पेंड

जयेंद्र रामोला ने कहा कि वह बरेली में जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष पद के लिए प्राप्त आवेदनों तथा संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान पूरी निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं के सुझावों और विचारों को संगठन निर्माण में महत्व दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बरेली में मजबूत, सक्रिय और प्रभावी संगठनात्मक ढांचा तैयार किया जाएगा।

हाजी इकराम कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस का संगठन हमेशा से मजबूत, व्यापक और प्रभावशाली रहा है। संगठन सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी को बूथ स्तर तक और मजबूत किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को संगठन की मुख्यधारा से जोड़कर कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक के आयोजक अजय शुक्ला ने कहा कि संगठन कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने पार्टी के प्रति अपने लंबे जुड़ाव और विभिन्न जिम्मेदारियों का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता से बरेली में कांग्रेस को और मजबूत बनाया जाएगा।

इसे भी जानें- पर्वतीय समाज की रामलीला 14 से 21 अक्टूबर तक

बैठक का संचालन महेश पंडित ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पश्चिमी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पारस शुक्ला, असलम चौधरी, पीरजादा, फिरोज खान, अफसार खान, अयान खान, तबेश, सादिक अंसारी, मुन्ना सभासद, फहीम खान, आबिद, मुस्ताक अंसारी, राजेश दीक्षित, लालू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *