शिया पीजी कॉलेज में एलएलबी की मेरिट सूची जारी, 24 अगस्त तक फीस जमा करने का मौका

Shia PG College LLB Admission 2026

पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
लखनऊ । शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में एलएलबी (त्रिवर्षीय) पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए चयनित और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी मेरिट सूची महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल और आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

प्रवेश निदेशक प्रो. एम.एम. अबु तैय्यब ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षिक अभिलेखों का मूल प्रतियों से सत्यापन 20, 21 और 24 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 3:30 बजे तक महाविद्यालय के विधि संकाय में किया जाएगा।

मूल दस्तावेज लेकर पहुंचना जरूरी

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर अपने सभी शैक्षिक अभिलेखों की मूल प्रतियां लेकर दस्तावेज सत्यापन के लिए पहुंचना होगा। सत्यापन के बाद ही अभ्यर्थी प्रवेश शुल्क जमा कर सकेंगे।

यह भी देखें- पारा में अवैध डेयरियों के खिलाफ फिर चला अभियान, पिंक सिटी में कई थानों की पुलिस और नगर निगम टीम तैनात

प्रवेश शुल्क 24 अगस्त 2026 तक एडमिशन पोर्टल के माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से जमा किया जा सकता है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 24 अगस्त को शाम 4 बजे तक फीस जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थी का प्रवेश स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा।

एडमिशन पोर्टल पर मिलेगी जानकारी

अभ्यर्थी मेरिट सूची और प्रवेश से संबंधित जानकारी महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in तथा वेबसाइट www.shiacollege.org पर देख सकते हैं।

इसे भी जानें- श्री कृष्ण दत्त एकेडमी में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन

प्रवेश से संबंधित किसी समस्या या जानकारी के लिए अभ्यर्थी admissions@shiapgcollege.ac.in पर ई-मेल कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 9682815122 और 8090033896 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *