सीता माता पर टिप्पणी करते ही महिला नेता से भिड़े पन्नालाल शाक्य, ‘मौत का सामान’ वाले बयान पर मचा बवाल

सीता माता पर बयान देते ही महिला नेता से भिड़े पन्नालाल शाक्य

भाषण के दौरान ही महिला नेता ने जताया विरोध, भाजपा विधायक की कथित टिप्पणी का वीडियो वायरल; कांग्रेस ने कार्रवाई की मांग की

पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
भोपाल। भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य की सीता माता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है। सामने आए वीडियो में शाक्य कथित तौर पर सीता माता को ‘मौत का सामान’ बताते हुए महिलाओं और युद्ध में उनके मारे जाने को लेकर टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं।

मंच पर ही महिला नेता ने जताया विरोध

विवादित टिप्पणी की खास बात यह रही कि जब विधायक पन्नालाल शाक्य भाषण दे रहे थे, उसी दौरान वहां मौजूद एक महिला नेता ने उनकी बात का विरोध करते हुए उनसे भिड़ गईं। महिला नेता ने कथित टिप्पणी पर आपत्ति जताई और भाषण के दौरान ही शाक्य के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। इससे कार्यक्रम में माहौल गरमा गया।

वायरल वीडियो में विधायक और महिला नेता के बीच बहस जैसी स्थिति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। यह घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी देखें- शिवरामेश्वरम देवालय में दिव्य महाआरती, भव्य शिव श्रृंगार

धार्मिक आस्था और महिला सम्मान पर उठे सवाल

सीता माता करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ी हैं। ऐसे में उनके बारे में कथित रूप से ‘मौत का सामान’ जैसी भाषा का इस्तेमाल बेहद गंभीर और निंदनीय माना जा रहा है। वहीं महिलाओं की भूमिका और मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा पर हमला बोला है और कहा है कि ऐसी टिप्पणी करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाली है। पार्टी ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से माफी मांगने तथा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी जाने- 40 करोड़ की स्मार्ट सड़क धंसी, नर्मदा लाइन की टेस्टिंग में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल!

अब सवाल यह है कि विवादित टिप्पणी पर भाजपा क्या कार्रवाई करती है और विधायक पन्नालाल शाक्य इस बयान पर क्या सफाई देते हैं।

इसे भी पढ़ें- लखनऊ के राजाजीपुरम में सड़क पर गिरा विशाल नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला

पत्रकार सत्ता की टिप्पणी:
राजनीतिक मंच पर विचारों का मतभेद स्वाभाविक है, लेकिन धार्मिक आस्था, देवी-देवताओं और महिलाओं के सम्मान से जुड़ी भाषा में मर्यादा आवश्यक है। किसी भी जनप्रतिनिधि से सार्वजनिक जीवन में संयमित और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *