PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़, दीपके बोले- इतने पैसे से बन सकते हैं 1,000 हाईटेक स्कूल

PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़

ऑडिट रिपोर्ट में 2024-25 के अंत में फंड का कोष ₹8,452 करोड़; अभिजीत दीपके ने सरकारी स्कूलों पर खर्च करने की उठाई मांग

पत्रकार सत्ता | डिजिटल डेस्क
नई दिल्ली। PM CARES Fund को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। फंड की हालिया ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार 31 मार्च 2025 तक इसका कोष करीब ₹8,452 करोड़ पहुंच गया था। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि 2024-25 के दौरान फंड से करीब ₹87 लाख का भुगतान हुआ, जबकि बड़ी राशि फिक्स्ड डिपॉजिट में रखी गई थी।

ऑडिट रिपोर्ट सामने आने के बाद Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दीपके ने एक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी के बीच PM CARES Fund में इतनी बड़ी राशि मौजूद है। उन्होंने प्रधानमंत्री से इस राशि का इस्तेमाल स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें- सीता माता पर टिप्पणी करते ही महिला नेता से भिड़े पन्नालाल शाक्य, ‘मौत का सामान’ वाले बयान पर मचा बवाल

दीपके ने अनुमान लगाया कि यदि एक अत्याधुनिक मॉडल स्कूल के निर्माण पर करीब ₹8 करोड़ खर्च हो तो ₹8,500 करोड़ से 1,000 से ज्यादा हाईटेक स्कूल बनाए जा सकते हैं। उन्होंने सवाल किया कि जब ग्रामीण और गरीब बच्चों के स्कूल बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो इस राशि का इस्तेमाल शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में क्यों नहीं किया जा रहा।

इसे भी जाने- 40 करोड़ की स्मार्ट सड़क धंसी, नर्मदा लाइन की टेस्टिंग में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल!

अब PM CARES Fund की राशि और उसके इस्तेमाल को लेकर शिक्षा, पारदर्शिता और फंड के उद्देश्य पर नई बहस शुरू हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *