सपा ने जंतर मंतर पहुंचकर छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन, अखिलेश बोले हमारी पार्टी युवाओं के साथ सरकार जवाब दे
पत्रकार सत्ता। सोशल मीडिया डेस्क
नई दिल्ली। पेपर लीक और जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर समाजवादी पार्टी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों में शामिल लोगों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई जबकि आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस बल का प्रयोग किया गया।
Watch this video :
अखिलेश यादव ने कहा कि पेपर लीक में शामिल दोषियों को अब तक सख्त सजा नहीं मिली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है और भर्ती प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। उनका यह भी कहना था कि सरकार भर्ती नहीं करना चाहती क्योंकि उसे आरक्षण लागू करना पड़ेगा।
इसे भी देखें- जंतर मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, छात्रों के आंदोलन को दिया समर्थन
उन्होंने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के सांसदों को प्रदर्शनकारियों से मिलने और उन्हें यह भरोसा दिलाने के निर्देश दिए गए हैं कि पार्टी उनके साथ खड़ी है।
इसे भी जानें- संसद मार्च से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट बिना अनुमति प्रदर्शन पर पुलिस की सख्ती
उधर जंतर मंतर पर प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों की ओर से अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पेपर लीक मामलों और पुलिस कार्रवाई को लेकर संबंधित एजेंसियों तथा केंद्र सरकार की ओर से समय समय पर अपने पक्ष में बयान दिए गए हैं। मामले से जुड़े घटनाक्रम पर सभी पक्षों की नजर बनी हुई है।




