विरोध प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर उठे सवाल, महुआ ने पूछा शरम भी जेब में है क्या
पत्रकार सत्ता। सोशल मीडिया डेस्क
नई दिल्ली। जंतर मंतर और संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पुलिसकर्मियों की नाम पट्टिका को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एक महिला अधिकारी के कथित बयान का हवाला देते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान नाम पट्टिका जेब में रखी गई थी ताकि भीड़ में गिर न जाए।
महुआ मोइत्रा ने इस पर टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या शर्म भी जेब में रखी हुई है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Alsow Watch this :
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है। कई उपयोगकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान लाठी चलाते हुए कुछ ऐसे युवाओं की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं, जो कथित तौर पर सादे कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। इन पोस्टों में लोग सवाल उठा रहे हैं कि ये युवक कौन हैं और किस इकाई अथवा बल से जुड़े हैं। कुछ पोस्टों में इन्हें अलग-अलग नामों से संबोधित किया जा रहा है।
इसे भी देखें- भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में क्सिसानो ने महापंचायत के लिए किसान घाट दिल्ली के लिए कूच किया
हालांकि, इन तस्वीरों और दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। समाचार लिखे जाने तक दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों या संबंधित एजेंसियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है।
इसे भी जानें- अमरून फूड बूचड़खाने पर गंभीर आरोप, किसान संगठनों ने किया 25 जुलाई को प्रदर्शन का ऐलान
उधर, जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठा रहा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।




