पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा, नई दिल्ली। पत्रकार सत्ता। सोशल
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव सोमवार को नई दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचीं, जहां परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में चल रहे छात्र आंदोलन में उन्होंने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों के समर्थन में आवाज उठाते हुए कहा कि देश के युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए।
Must watch this :
डिंपल यादव ने प्रदर्शन स्थल पर छात्रों और आंदोलनकारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और इससे लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनके हाथ में “नीट है या चीट है” लिखा पोस्टर भी दिखाई दिया।
इसे भी देखें- देर रात जंतर मंतर पहुंचे विजय थलापति, छात्रों से मुलाकात की चर्चा तेज
जंतर मंतर पर चल रहे इस आंदोलन में विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शनकारी परीक्षा सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर जवाबदेही तय करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इस बीच संसद सत्र के पहले दिन दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है।
watch This Video :
यह भी पढ़ें- पेपर लीक पर संसद में आरपार की लड़ाई, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरने पर बैठेंगे चंद्रशेखर आजाद !




