11 से 14 जुलाई तक झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज और प्रतापगढ़ का करेंगे दौरा, कार्यकर्ताओं से संवाद और बैठकों का सिलसिला
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम का चार दिवसीय दौरा कार्यक्रम जारी किया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह 11 जुलाई से 14 जुलाई 2026 तक बुंदेलखंड और पूर्वांचल के कई जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान जिला एवं शहर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, छात्र नेताओं, अधिवक्ताओं और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
दौरे की शुरुआत 11 जुलाई को झांसी से होगी, जहां वह पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के साथ युवा सम्मेलन, संगठनात्मक बैठकें तथा सामाजिक संगठनों और व्यापारिक वर्ग के साथ संवाद करेंगे।
इसे भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस को बड़ा झटका: एआईसीसी सदस्य अशोक सिंह ने दिया इस्तीफा, खड़गे को भेजा पत्र
12 जुलाई को झांसी, महोबा, बांदा और चित्रकूट में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें निर्धारित हैं। वहीं 13 जुलाई को चित्रकूट में प्रेस वार्ता के बाद प्रयागराज में संगठनात्मक बैठकों और अधिवक्ताओं के साथ संवाद का कार्यक्रम रहेगा।
दौरे के अंतिम दिन 14 जुलाई को प्रयागराज में छात्र नेताओं और युवा कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रतापगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर वह लखनऊ लौटेंगे।
इसे भी जानें- जूनोटिक एवं प्राथमिकता वाले पशु रोगों की रोकथाम पर होगा विशेष प्रशिक्षण, विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव
प्रदेश कांग्रेस ने संबंधित जिलों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रमों की तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय इकाइयों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।
दौरे की प्रमुख बातें
- दौरा अवधि: 11 से 14 जुलाई 2026
- प्रभारी: राजेंद्र पाल गौतम
- मुख्य जिले: झांसी, जालौन, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, प्रतापगढ़
- मुख्य कार्यक्रम: पत्रकार वार्ता, संगठनात्मक बैठकें, कार्यकर्ता संवाद, छात्र सम्मेलन, अधिवक्ताओं एवं सामाजिक संगठनों से




