पटना से लखनऊ आ रही उड़ान 6E925 की नोज क्षतिग्रस्त, 104 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सुरक्षित
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो की उड़ान 6E925 बुधवार को खराब मौसम के बीच करीब 17 हजार फीट की ऊंचाई पर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। बिजली गिरने से विमान के अगले हिस्से यानी नोज को नुकसान पहुंचा। इसके बावजूद विमान ने लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 104 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।
घटना के समय विमान पटना से लखनऊ की ओर आ रहा था। खराब मौसम के बीच उड़ान के दौरान विमान पर बिजली गिरने के बाद विमान के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा। स्थिति को देखते हुए विमान की लखनऊ में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के बाद यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतार लिया गया।
इसे भी पढ़ें- राजाजीपुरम में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
रिपोर्टों के अनुसार घटना के बाद विमान को तकनीकी जांच के लिए रोक दिया गया है। विमान को दोबारा उड़ान भरने से पहले हुए नुकसान का आकलन किया जाना है।
मौसम विभाग ने भी 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों के लिए आंधी और आकाशीय बिजली को लेकर चेतावनी जारी की थी। विभाग के अनुसार 8 अक्टूबर को भी राज्य में ऐसे मौसम की संभावना जताई गई है।
इसे भी जाने – धर्म और जाति की राजनीति से जनता ऊब चुकी, 2027 में भाजपा को जवाब देगी जनता: हेमराज वर्मा
घटना में किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। विमान की सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।




