राजाजीपुरम में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजाजीपुरम में घर के बाहर से स्कूटी चोरी, सीसीटीवी में कैद घटना

पीड़ित ने तालकटोरा थाने में दी लिखित शिकायत, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और स्कूटी बरामदगी की मांग

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजाजीपुरम क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना तालकटोरा में लिखित शिकायत देकर स्कूटी बरामद कराने और चोरी की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार राजाजीपुरम निवासी अमित मल्होत्रा की स्कूटी संख्या यूपी32 एमवाई 3277 बुधवार शाम करीब छह बजे उनके घर के बाहर खड़ी थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो स्कूटी मौके पर नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी स्कूटी का कोई पता नहीं चल सका।

इसे भी देखें- धर्म और जाति की राजनीति से जनता ऊब चुकी, 2027 में भाजपा को जवाब देगी जनता: हेमराज वर्मा

पीड़ित का कहना है कि घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कथित तौर पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने, स्कूटी बरामद करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़ें- धर्म और जाति की राजनीति से जनता ऊब चुकी, 2027 में भाजपा को जवाब देगी जनता: हेमराज वर्मा

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और जांच के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

पत्रकार सत्ता ब्यूरो, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *