बसपा को झटका, BSP छोड़ कांग्रेस में पहुंचे पंडित नीरज शर्मा

BSP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए नीरज शर्मा

लखनऊ | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
उत्तर प्रदेश की राजनीति में गुरुवार को एक और दल-बदल देखने को मिला। राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित नीरज शर्मा ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की मौजूदगी में पंडित नीरज शर्मा ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की नीतियों तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें- रहाणे ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद अजय राय ने पंडित नीरज शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि उनके आने से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी और आगामी राजनीतिक अभियानों में उनका अनुभव लाभदायक साबित होगा।

राजनीतिक जानकार इस घटनाक्रम को उत्तर प्रदेश में बदलते राजनीतिक समीकरणों के रूप में देख रहे हैं। हालांकि, बहुजन समाज पार्टी की ओर से इस घटनाक्रम पर समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी देखें- ‘नाम बदला, अब विचार भी अपनाइए’—भदोही के नाम पर अखिलेश का तंज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *