पत्रकारों पर FIR का मुद्दा NHRC पहुंचा, अजय राय ने मांगी जांच

पत्रकारों के मुद्दे पर NHRC पहुंचे अजय राय

लखनऊ | पत्रकार सत्ता ब्यूरो
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय ने उत्तर प्रदेश में पत्रकारों, डिजिटल मीडिया कर्मियों और स्वतंत्र रिपोर्टरों के खिलाफ दर्ज हो रहे आपराधिक मुकदमों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजकर पूरे मामले की स्वतंत्र जांच और आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की है।

अजय राय ने अपने पत्र में कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष पत्रकारिता लोकतंत्र की आधारशिला है। यदि पत्रकार निर्भय होकर जनहित के मुद्दों पर रिपोर्टिंग नहीं कर पाएंगे तो इसका प्रतिकूल प्रभाव लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के अधिकारों पर पड़ेगा।

यह भी देखें- बसपा को झटका, BSP छोड़ कांग्रेस में पहुंचे पंडित नीरज शर्मा

उन्होंने दावा किया कि पिछले कुछ वर्षों में उत्तर प्रदेश में पत्रकारों, डिजिटल मीडिया कर्मियों और स्वतंत्र रिपोर्टरों के खिलाफ दर्ज मुकदमों तथा पुलिस कार्रवाई के कई मामले राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बने हैं। पत्र में वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक उपाध्याय, पत्रकार ममता त्रिपाठी, The Wire के पत्रकारों, Alt News के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर और दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ से जुड़े मामलों का भी उल्लेख किया गया है।

इसे भी पढ़ें- ‘नाम बदला, अब विचार भी अपनाइए’—भदोही के नाम पर अखिलेश का तंज

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि Editors Guild of India, Committee to Protect Journalists (CPJ) तथा विभिन्न पत्रकार संगठनों ने समय-समय पर पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मामलों और पुलिस कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *