गणपति भजनों से भक्तिमय रहा माहौल, राजेंद्र नगर के राजा गणपति महोत्सव के छठे दिन श्रद्धालुओं ने लगाए गणपति बप्पा के जयकारे

गणपति भजनों से भक्तिमय रहा माहौल, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे

नर्भय सक्सेना । पत्रकार सत्ता
बरेली। राजेंद्र नगर के राजा का सात दिवसीय विशाल गणपति महोत्सव 2026 अपने छठे दिन भी श्रद्धा और भक्ति के माहौल में जारी रहा। शील चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणपति के पूजन और भजन गायन से हुई। भजनों के दौरान पूरा वातावरण गणपति के गुणगान से गूंज उठा और श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।

कार्यक्रम के दौरान अंतरिक्ष सक्सेना एडवोकेट, मुकेश कुमार, अनिल जी और श्रीमती मीना भटनागर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन गायन के बीच श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए, जिससे आयोजन स्थल भक्तिमय हो गया।

यह भी देखें- भारतीय चिकित्सा परिषद के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह महानगर कार्यवाह आलोक प्रकाश ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों के माध्यम से उत्तर भारत में भी गणपति महोत्सव की लोकप्रियता बढ़ रही है।

महोत्सव के सफल आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष अभय भटनागर का मानव सेवा क्लब की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान सुरेंद्र बीनू सिन्हा, मुकेश कुमार और निर्भय सक्सेना की टीम मौजूद रही।

इसे भी जाने- ‘मेरे अब्बू’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अंतरराष्ट्रीय मुशायरे में देर रात तक गूंजे कलाम

पूर्व पार्षद लोकेश कालरा ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट- निर्भय सक्सेना, बरेली ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *