8 अगस्त को शाम 5 बजे के.पी. ग्राउंड में कार्यक्रम, पेपर लीक और रुकी भर्तियों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
प्रयागराज। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने घोषणा की है कि वह 8 अगस्त को प्रयागराज पहुंचकर छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रयागराज वह शहर है, जहां देश के सबसे अधिक युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं और यहां के छात्र मौजूदा व्यवस्था की चुनौतियों को अच्छी तरह समझते हैं।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी संदेश में कहा कि युवाओं की मेहनत में कोई कमी नहीं है, लेकिन व्यवस्था की नीयत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने पेपर लीक, रुकी हुई भर्तियों, वर्षों तक भर्ती प्रक्रिया लंबित रहने और जवाबदेही के अभाव को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों की आलोचना की।
यह भी पढ़ें- ऊना दलित अत्याचार मामले में आरोपियों के बरी होने पर मायावती का हमला, गुजरात सरकार से हाईकोर्ट जाने की मांग
उन्होंने अपने संदेश में कोटा, देहरादून और दिल्ली में छात्रों के आंदोलनों का भी उल्लेख किया। राहुल गांधी ने दावा किया कि छात्रों द्वारा सवाल उठाने पर उनके साथ बल प्रयोग किया गया और अंततः सरकार को एक मंत्री को पद से हटाना पड़ा। उन्होंने कहा कि जब जनता एकजुट होकर आवाज उठाती है तो सरकार को झुकना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- हसन मोहिउद्दीन सिद्दीकी की जमानत के लिए AIMIM करेगी कानूनी लड़ाई, जरूरत पड़ी तो सुप्रीम कोर्ट जाएगी
राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों से 8 अगस्त को शाम 5 बजे प्रयागराज के के.पी. ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस संवाद में युवाओं के भविष्य, रोजगार और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।




