राहुल गांधी का बीजेपी पर हमला, बोले- परिसीमन तमिलनाडु की ताकत छीनने की साजिश

राहुल गांधी परिसीमन बयान

पत्रकार सत्ता राष्ट्रीय डेस्क
तमिलनाडु /नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन (Delimitation) के मुद्दे पर केंद्र सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रस्तावित परिसीमन का उद्देश्य तमिलनाडु के लोगों की राजनीतिक ताकत को कमजोर करना और उनके अधिकारों को सीमित करना है।

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए बयान में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा परिसीमन के जरिए तमिलनाडु के लोगों को राजनीतिक रूप से कमजोर करना चाहती है। उनके अनुसार यह केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि राज्य के भविष्य और प्रतिनिधित्व पर सीधा हमला है।

इसे भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की विकास गति की पीएम मोदी ने की सराहना, युवाओं के लिए बताया सुनहरा अवसर

राहुल गांधी ने कहा कि जो भी परिसीमन का समर्थन करेगा, वह तमिलनाडु के भविष्य के साथ विश्वासघात करेगा। उन्होंने इसे “21वीं सदी का हमला” बताते हुए कहा कि हर तमिल नागरिक, हर क्षेत्रीय दल और सभी राष्ट्रीय दलों को संसद के भीतर और बाहर इसका विरोध करना चाहिए।

कांग्रेस का दावा है कि परिसीमन लागू होने की स्थिति में दक्षिण भारतीय राज्यों, विशेषकर तमिलनाडु के संसदीय प्रतिनिधित्व और राजनीतिक प्रभाव पर असर पड़ सकता है। पार्टी ने इसे संघीय ढांचे और राज्यों के अधिकारों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया है।

इसे भी जाने- कुलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई की मांग

हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस बयान पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *