पत्रकार सत्ता सोशल मीडिया डेस्क
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में राज्य भविष्य को ध्यान में रखकर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश सेमीकंडक्टर, सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और नवाचार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रयास कर रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा कि राज्य की विकासोन्मुख नीतियां आने वाले समय में युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि तकनीक और नवाचार आधारित निवेश से रोजगार के नए द्वार खुलेंगे और आंध्र प्रदेश देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इसे भी पढ़ें- कुलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई की मांग
प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकास मॉडल पर काम कर रहा है, जिसका लाभ विशेष रूप से युवाओं को मिलेगा।
इसे भी जाने- LDA मुआवजा विवाद: BKT में किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम




