कुलगाम आतंकी हमले पर राहुल गांधी ने जताया दुख, सख्त कार्रवाई की मांग

8 अगस्त को प्रयागराज में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी

जम्मू-कश्मीर | कुलगाम हमला | राहुल गांधी का बयान

पत्रकार सत्ता न्यूज़
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में दो श्रमिकों की हत्या पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि कुलगाम में हुआ यह आतंकी हमला बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि इस कायराना हमले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- LDA मुआवजा विवाद: BKT में किसानों का प्रदर्शन, 15 दिन का अल्टीमेटम

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है और ऐसी घटनाओं के खिलाफ सभी को मिलकर मजबूती से खड़ा रहना होगा।

इसे भी जाने- वरिष्ठ पत्रकार यूसुफ अंसारी बने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *