पत्रकार सत्ता | उज्जैन ब्यूरो
राम मंदिर दान एवं चढ़ावे से जुड़े विवाद के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), विश्व हिंदू परिषद (VHP) और प्रधानमंत्री Narendra Modi पर तीखा हमला बोला है। उज्जैन में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं से जुटाए गए चंदे के मामले में सनातन धर्म के अनुयायियों के साथ धोखा हुआ है।
▶️ VIDEO दिग्विजय सिंह का बायान
दिग्विजय सिंह ने कहा कि “RSS और VHP का धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। ये केवल इस देश के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों को ठग रहे हैं। गांव-गांव में चंदा वसूली हुई है। करोड़ों लोगों ने श्रद्धा से दान दिया, लेकिन उनके साथ धोखा हुआ है। इससे बड़ी बेईमानी और गद्दारी सनातन धर्म के अनुयायियों के खिलाफ नहीं हो सकती। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है।”
यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने राम मंदिर ट्रस्ट मामले में सरकार को घेरा, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की उठाई मांग
उन्होंने यह बयान राम मंदिर से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान प्रबंधन को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में दिया। हाल के दिनों में इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हुई है और विभिन्न दल केंद्र सरकार तथा संबंधित संस्थाओं से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।
इसे भी जाने- राम मंदिर ट्रस्ट मामले में AAP सांसद संजय सिंह का हमला, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
हालांकि, दिग्विजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर इस समाचार के प्रकाशित होने तक RSS, VHP अथवा प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इस विशेष बयान के संबंध में कोई अलग आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, मामले की जांच और कार्रवाई को लेकर विभिन्न एजेंसियों की प्रक्रिया जारी है।

