पत्रकार सत्ता | नई दिल्ली ब्यूरो
कांग्रेस नेता एवं राज्यसभा सांसद नासिर हुसैन ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर विपक्षी दलों के नेताओं को डराने, धमकाने और राजनीतिक दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से विपक्षी नेताओं को परेशान कर, ब्लैकमेल कर और विभिन्न एजेंसियों के जरिए दबाव बनाकर उन्हें भारतीय जनता पार्टी में शामिल कराने की कोशिश की जाती रही है।
▶️ VIDEO देखें राज्यसभा सांसद डॉ. नासिर हुसेन का बयान
नासिर हुसैन ने कहा कि यदि सरकार यह सोचती है कि इस तरह की राजनीति से सभी विपक्षी नेता डर जाएंगे, तो यह उसकी गलतफहमी है। उन्होंने कहा कि जो लोग डर गए, वे भाजपा में शामिल हो गए, लेकिन जो लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं, वे आज भी मजबूती से संघर्ष कर रहे हैं।
Read This : यूपी कांग्रेस में ‘कास्ट क्रांति’: अजय राय की छुट्टी? 2027 की तैयारी में नया चेहरा!
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भय और धमकी की राजनीति के खिलाफ आजादी के आंदोलन के समय से लगातार लड़ती रही है और आगे भी लोकतंत्र तथा संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न तो दबाव में झुकेगी और न ही डर की राजनीति के आगे पीछे हटेगी।
Also read this : मल्लिकार्जुन खड़गे ने दोबारा राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ, विपक्ष की आवाज बुलंद रखने का किया संकल्प
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उनकी पार्टी लोकतांत्रिक संस्थाओं और संविधान की रक्षा के लिए पहले भी संघर्षरत थी और आगे भी पूरी मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाती रहेगी।




