निर्भय सक्सेना। पत्रकार सत्ता
बरेली । स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर मानव सेवा क्लब की ओर से उल्लास और देशभक्ति के वातावरण में तिरंगा यात्रा निकाली गई। द्वारिकापुरम से शुरू हुई यात्रा हार्टमैन पुल तक पहुंची। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ प्रकाश चंद्र सक्सेना ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा शुरू होने से पहले प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया गया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर देश की रक्षा में साहस और बहादुरी का परिचय देने वाले कैप्टन जसवंत सिंह और सूबेदार जी.एस. मेहरा को सम्मानित किया गया। सम्मान के दौरान उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

इसे भी जानें- “अगर आपके बच्चे होते, तो क्या ऐसी सुविधा देते?” अलवर में Gen Alpha का हल्लाबोल, 7 शिक्षक नियुक्त
तिरंगा यात्रा में अरुणा सिन्हा, मुकेश कुमार सक्सेना, राजेश सक्सेना, वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, डॉ. प्रणव गौतम, राजेंद्र सक्सेना, सुनील कुमार शर्मा, शोभा सक्सेना, मोनिका अग्रवाल, मीरा मोहन, सुधीर मोहन, अनिल सक्सेना, गंगा राम पाल, विजय कपूर, अंकिता शुक्ला, श्वेता शर्मा, किरन, कमलेश, पूनम, वीना गंगवार, नीतू गंगवार, रमा रानी, शिवानी शर्मा और रीना गंगवार सहित सैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।
यात्रा के समापन पर मानव सेवा क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
इसे भी देखें- “हमारी कोई नहीं सुन रहा… थोड़ी तो शर्म कर लो”: स्कूल दूर शिफ्ट होने पर रो पड़ीं छात्राएं
तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
रिपोर्ट : वरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, बरेली




