असम में ट्रैक पार कर रहे थे हाथी, वन विभाग और रेलवे की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
डिजिटल रिपोर्ट : ज़मीर हैदर
पत्रकार सत्ता न्यूज | असम। बुधवार सुबह असम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला, जब रेलवे ट्रैक पर हाथियों का झुंड पहुंच गया। हाथियों को ट्रैक पार करता देख राजधानी एक्सप्रेस को रोक दिया गया।
देखें यह वीडियो-
वन विभाग के अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों ने सतर्कता बरतते हुए ट्रेन को रोके रखा। कुछ समय बाद हाथियों का पूरा झुंड सुरक्षित रूप से ट्रैक पार कर जंगल की ओर चला गया। इसके बाद राजधानी एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया।
इसे भी पढ़ें- PM CARES Fund में ₹8,452 करोड़, दीपके बोले- इतने पैसे से बन सकते हैं 1,000 हाईटेक स्कूल
सतर्कता के चलते हाथियों और ट्रेन दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई और बड़ा हादसा टल गया।
पत्रकार सत्ता डिजिटल डेस्क के लिए रिपोर्ट – ज़मीर हैदर


