नवजात शिशुओं को बेबी किट का वितरण, पूर्वोत्तर रेलवे के बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में मनाया गया नवजात देखभाल सप्ताह

माताओं को स्वच्छता और नवजात देखभाल की दी गई जानकारी

पत्रकार सत्ता न्यूज़
लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में चल रहे नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में जन्मे नवजात शिशुओं और उनकी माताओं के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दो नवजात शिशुओं को बेबी केयर किट वितरित कर स्वस्थ एवं सुरक्षित शिशु देखभाल का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती श्रुति गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। नवजात शिशुओं को बेबी किट के साथ वाटरप्रूफ शीट और डायपर भी प्रदान किए गए। साथ ही माताओं से उनके स्वास्थ्य और शिशुओं की स्थिति की जानकारी ली गई।

इस दौरान चिकित्सालय की ओर से उपलब्ध कराई जा रही प्रसूति एवं नवजात शिशु देखभाल सेवाओं की जानकारी भी दी गई। चिकित्सकों ने माताओं को जन्म के बाद शिशु की नियमित देखभाल स्वच्छता स्तनपान और समय पर स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व से अवगत कराया।

पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित करते हु
नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के दौरान बादशाहनगर मंडल चिकित्सालय में दो नवजात शिशुओं को बेबी किट प्रदान की गई।

इसे भी देखें- शिया सुन्नी एकता की एर्दोगन ने की अपील, इस्लाम को साझा पहचान बताते हुए मतभेद मिटाने का आह्वान

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद्र वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाठक अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनामिका सिंह तथा महिला कल्याण संगठन की सदस्य उपस्थित रहीं।

इसे भी जानें- सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद बढ़ा विरोध, दिल्ली में प्रदर्शन तेज कई शहरों में समर्थन सभाएं

महिला कल्याण संगठन ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल को बढ़ावा देना तथा माताओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता विकसित करना है। रेलवे प्रशासन समय समय पर ऐसे जनहित कार्यक्रम आयोजित कर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *