चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया रामपुर का वीडियो, नदी पार कर स्कूल जा रहे बच्चे

चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया रामपुर का वीडियो

स्वार के रुस्तम नगर में गोगा नदी पर पुल नहीं, चंद्रशेखर आजाद ने विकास के दावों पर उठाए सवाल

पत्रकार सत्ता न्यूज
रामपुर। आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने एक्स पर रामपुर के स्वार तहसील स्थित रुस्तम नगर का एक वीडियो साझा कर क्षेत्र की बदहाल बुनियादी सुविधाओं का मुद्दा उठाया है। वीडियो में स्कूली बच्चे गोगा नदी पार कर स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं।

चंद्रशेखर आजाद ने इसे भाजपा सरकार के विकास के दावों की जमीनी हकीकत बताते हुए कहा कि रामपुर में घूघा और पीलाखार नदी पर भी पुलों के अभाव में ग्रामीण अस्थायी पुलों के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।

इसे भी पढ़े- रघुराज सिंह का बड़ा बयान, बोले- भाजपा को नहीं चाहिए मुस्लिम वोट

चंद्रशेखर आजाद ने शेयर किया रामपुर का वीडियो

उनके मुताबिक बारिश के दौरान ये अस्थायी पुल बह जाते हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई के साथ किसानों के खेतों तक पहुंचने और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ता है।

इसे भी देखें- 40 करोड़ की स्मार्ट सड़क धंसी, नर्मदा लाइन की टेस्टिंग में खुली निर्माण गुणवत्ता की पोल!

चंद्रशेखर आजाद ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए लिखा—“इंजन भरपूर, जनता मजबूर!” उन्होंने नदी क्षेत्रों में स्थायी पुलों की जरूरत को लेकर सरकार के विकास दावों पर सवाल खड़े किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *