राजाजीपुरम की जनसमस्याओं को लेकर राजनाथ सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल

राजाजीपुरम की समस्याओं को लेकर राजनाथ सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल

तालकटोरा थाने का नाम राजाजीपुरम करने, अस्पताल में सिटी स्कैन और आलमनगर स्टेशन का नाम बुद्धेश्वर धाम करने की मांग

विजय सिंह। पत्रकार सत्ता डिजिटल डेस्क
लखनऊ। राजाजीपुरम एवं आसपास के क्षेत्रों की प्रमुख जनसमस्याओं और लंबे समय से चली आ रही मांगों को लेकर भारतीय जन सेवा समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए तीन प्रमुख मांगों से संबंधित पत्र रक्षा मंत्री को सौंपे। इनमें थाना तालकटोरा का नाम बदलकर थाना राजाजीपुरम करने, रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय, राजाजीपुरम में सिटी स्कैन मशीन स्थापित करने तथा आलमनगर रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर बुद्धेश्वर धाम करने की मांग शामिल रही।

इसे भी देखें- उत्तर प्रदेश शासन’ लिखी बेकाबू कार ने मचाया कहर, तीन दुकानें तोड़ते हुए रेलवे ट्रैक पर चढ़ी

शैलेश बाजपेई ‘शीलू’ ने कहा कि इन मांगों का सीधा संबंध क्षेत्रवासियों की सुविधा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और राजाजीपुरम की पहचान से है। उन्होंने रक्षा मंत्री से जनहित की इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया।

प्रतिनिधिमंडल ने राजनाथ सिंह द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के लिए उनका आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई होगी।

यह भी जानें- रक्षाबंधन की सुबह कानपुर में दर्दनाक हादसा, जमीन धंसने से युवती पुराने बोरवेल में गिरी

प्रतिनिधिमंडल में मनोज द्विवेदी, खुशवंत नाहिल, विशाल वर्मा, सुमित मिश्रा और नितेश श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल रहे।

रिपोर्ट : विजय सिंह, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *