अधिवक्ताओं ने जौहर विश्वविद्यालय बचाने की मांग को लेकर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

जौहर विश्वविद्यालय पर राज्यपाल को ज्ञापन

छात्रों और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा की अपील

लखनऊ, पत्रकार सत्ता। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के प्रस्तावित ध्वस्तीकरण को रोकने तथा वहां अध्ययनरत छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा की मांग को लेकर मोहम्मद आराफत खान ने शनिवार को अपने अधिवक्ता साथियों के साथ लखनऊ में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान से जुड़े निर्णय का सीधा प्रभाव हजारों विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों पर पड़ता है। इसलिए विश्वविद्यालय के संबंध में कोई भी फैसला लेते समय शिक्षा के अधिकार, विद्यार्थियों के भविष्य और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

इसे भी देखें- यूपी में डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल 111 अधिकारियों के तबादले

मोहम्मद आराफत खान ने कहा कि शिक्षा संस्थान केवल भवन नहीं होते, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों और भविष्य का आधार होते हैं। ऐसे में किसी भी कार्रवाई से पहले सभी पक्षों को सुनते हुए न्यायपूर्ण, संवेदनशील और विधिसम्मत निर्णय लिया जाना आवश्यक है, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो और कर्मचारियों के रोजगार पर संकट न आए।

इसे भी जानें- युवा आंदोलन पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा युवाओं की जीत से भाजपा झुकी

ज्ञापन में राज्यपाल से अनुरोध किया गया कि पूरे मामले में हस्तक्षेप कर ऐसा समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो तथा छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हित सुरक्षित रह सकें। प्रतिनिधिमंडल ने उम्मीद जताई कि इस गंभीर विषय पर संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप सकारात्मक और न्यायसंगत पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *