लखनऊ में स्कूल से गायब हुए सात छात्र-छात्राएं, एक घंटे में घंटाघर से बरामद; परिजनों ने ली राहत की सांस

लखनऊ में स्कूल से गायब 7 छात्र-छात्राएं एक घंटे में घंटाघर से बरामद

ठाकुरगंज पुलिस की तत्परता से सकुशल मिले बच्चे, स्कूल बंक कर घूमने निकले थे छात्र-छात्राएं

ज़मीर हैदर। पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजधानी के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के लिए घर से निकले सात छात्र-छात्राओं के अचानक लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी देर तक बच्चों के स्कूल नहीं पहुंचने की जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल ठाकुरगंज पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस टीम ने महज एक घंटे के भीतर सभी सातों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, हुसैनाबाद चौकी क्षेत्र स्थित हटा सितारा बेगम कोलंबिया स्कूल के सात छात्र-छात्राएं घर से स्कूल जाने के लिए निकले थे, लेकिन विद्यालय पहुंचने के बजाय स्कूल बंक कर घूमने-फिरने चले गए। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी राजीव प्रताप सिंह ने उपनिरीक्षक राहुल सोलंकी और हमराही समुंदर सिंह के साथ उनकी तलाश शुरू कर दी।

इसे भी जानें- टीईटी परीक्षा में फर्जीवाड़ा, दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा 47 वर्षीय मुन्नाभाई गिरफ्तार

पुलिस टीम ने सुरागरसी और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाते हुए बच्चों की तलाश की। इस दौरान सभी सातों बच्चे घंटाघर के पास मिल गए। पुलिस ने उन्हें सकुशल अपने संरक्षण में लेकर उनके परिजनों और स्कूल के प्रधानाचार्य के सामने सुपुर्द कर दिया।

बच्चों के सुरक्षित मिलने की खबर से परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और बच्चों के परिजनों ने चौकी प्रभारी राजीव प्रताप सिंह सहित पुलिस टीम की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की।

इसे भी पढ़े- जौनपुर के 4.12 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगी गैस रिफिल सब्सिडी, दीपावली और होली पर खातों में आएगी धनराशि

एक घंटे के भीतर सातों बच्चों को सकुशल तलाशने की ठाकुरगंज पुलिस की कार्रवाई से परिजनों ने राहत महसूस की।

पत्रकार सत्ता, लखनऊ ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *