गोसाईंगंज के अमेठी कस्बे में एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, राजस्व विभाग में रिश्वतखोरी के मामले से मचा हड़कंप
पत्रकार सत्ता ब्यूरो
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने मोहनलालगंज तहसील में तैनात एक कानूनगो को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी गोसाईंगंज क्षेत्र के अमेठी कस्बे में की गई। कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया।
इसे भी जानें- पत्रकार सत्ता 07 नवंबर E-पेपर, 2026 का अंक
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कानूनगो पर एक काम के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और निर्धारित स्थान पर कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत की रकम लेते पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद की पुलिस चौकी में जोरदार धमाका, डिलीवरी बॉय घायल; विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी ATS
एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी कानूनगो को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, रिश्वत किस राजस्व कार्य के बदले मांगी गई थी और आरोपी कानूनगो का नाम क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी उपलब्ध नहीं हो सकी है।




