राजाजीपुरम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 20 सितंबर से

राजाजीपुरम में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा 20 सितंबर से, 27 को पूर्णाहुति

विजय सिंह । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। राजाजीपुरम के ई-ब्लॉक स्थित गौरी शंकर पार्क में 20 से 27 सितंबर तक
संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। 108 कथा के अंतर्गत होने वाले इस धार्मिक आयोजन में आचार्य श्री मनोज कृष्ण जी महाराज कथा व्यास के रूप में श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराएंगे।

आयोजकों के अनुसार कथा का शुभारंभ 20 सितंबर, रविवार को शाम 6 बजे होगा। कथा का आयोजन रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा। इससे पूर्व सुबह 9 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के दौरान श्री दधीचि जयंती एवं जलझूलनी एकादशी व्रत के अवसर पर विशेष धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

कथा के चौथे दिवस 1100 दीपकों से महाआरती का आयोजन होगा। इसी अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का भव्य जन्मोत्सव भी मनाया जाएगा।

यह भी जानें- 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा: पतंजलि के घी को लेकर ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई

आयोजन के समापन अवसर पर 27 सितंबर को सुबह 10 बजे पूर्णाहुति एवं भंडारा (महाप्रसाद) आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

इसे भी देखें- पत्रकार सत्ता 18 सितम्बर E-पेपर, 2026 का अंक

आयोजकों के मुताबिक, श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने और धार्मिक आयोजन में सहभागिता का अवसर मिलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *