विजय सिंह । पत्रकार सत्ता
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की ओर से गुरुवार को राजाजीपुरम के एफ-ब्लॉक स्थित श्री हनुमान साईं मंदिर, तालकटोरा थाने के निकट साईं भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं और क्षेत्रीय नागरिकों ने सहभागिता की।
साईं भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक अभिजीत सिन्हा और विश्वजीत सिन्हा ने भक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दीं। भजनों के दौरान श्रद्धालु साईं भक्ति में भावविभोर नजर आए और मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इसे भी पढ़ें- 50 करोड़ की मानहानि का मुकदमा: पतंजलि के घी को लेकर ब्रजभूषण शरण सिंह के बयान पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
कार्यक्रम के आयोजक अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित साईं भजन संध्या श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सहभागिता का माध्यम रही। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
यह भी जानें- जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को कार से टक्कर, आरोपी शाहनवाज गिरफ्तार
इस अवसर पर मंडल प्रभारी डॉ. यूएन पाण्डेय, विमल चौधरी, सोमेन्द्र पांडे, संदीप तिवारी, मंडल महामंत्री कुलदीप श्रीवास्तव सहित पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट, लखनऊ




