जिला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र में एक युवती द्वारा जेल के बाहर फिनायल पीकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने पहले अपने प्रेमी धनंजय निषाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था।
इसे भी पढ़ें- परियोजनाओं में ढिलाई नहीं चलेगी: स्वतंत्र देव, जलशक्ति मंत्री ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
बताया जा रहा है कि बाद में युवती अपने फैसले पर पछतावा जताते हुए थाने पहुंची और पुलिस से प्रेमी से मिलने तथा उससे शादी कराने की बात कही। पुलिस ने जेल नियमों का हवाला देते हुए तत्काल मुलाकात कराने में असमर्थता जताई।
इसके बाद युवती कथित तौर पर जेल के बाहर पहुंची और अपने बैग में रखा फिनायल पी लिया। वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।
इसे भी देखें- प्रियंका गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। युवती के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान की प्रतीक्षा है।




