Edited by पत्रकार सत्ता। डिजिटल डेस्क
बरेली। बरेली में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सचिन कश्यप की बीती रात चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने सचिन कश्यप पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला किया। गंभीर रूप से घायल सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद हमलावर फरार हो गए।
इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन की सुबह कानपुर में दर्दनाक हादसा, जमीन धंसने से युवती पुराने बोरवेल में गिरी
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी आक्रोश है। पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी देखें- पीएम मोदी उज्बेकिस्तान-किर्गिस्तान दौरे पर रवाना, SCO समिट में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर रहेगा जोर
रिपोर्टे : ज़मीर हैदर, ब्यूरो रिपोर्ट




